इंदौर जिले में लगभग साढ़े 12 इंच औसत वर्षा
इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 314.3 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 12 इंच) औसत वर्षा हो चुकी है। यह आंकड़ा गत वर्ष इस अवधि में दर्ज 150.7 मिलीमीटर (लगभग 5.9 इंच) औसत वर्षा से 163.6 मिलीमीटर (6.44 इंच) अधिक है।
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 06 जुलाई की सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 2.2 मिलीमीटर, महू में 6 मिलीमीटर, सांवेर में 12.6 मिलीमीटर, देपालपुर में 32.5 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 10.7 मिलीमीटर तथा हातोद में 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह जिले में पिछले 24 घंटे में 12.3 मिली मीटर (लगभग आधा इंच) औसत वर्षा हुई है। इसे मिलाकर जारी मानसून सत्र में अब तक वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 295.8 मिलीमीटर, महू में 222 मिलीमीटर, सांवेर में 303.9 मिलीमीटर, देपालपुर में 353.8 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 486 मिलीमीटर तथा हातोद में 224.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।
इसी तरह गत वर्ष इस अवधि में वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 145.1 मिलीमीटर, महू में 205 मिलीमीटर, सांवेर में 145.5 मिलीमीटर, देपालपुर में 189.2 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 81.2 मिलीमीटर तथा हातोद में 137.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
