Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Business

X ने भारत में 2 लाख खातों पर लगाया प्रतिबंध

X ने भारत में 2 लाख खातों पर लगाया प्रतिबंध

X ने भारत में 2 लाख खातों पर लगाया प्रतिबंध

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (एक्स) ने अप्रैल से मई के बीच भारत में 229925 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया इनमें से अधिकतर बाल यौन शोषण और नग्नता को बढ़ावा देने वाले थे। उथल-पुथल से गुजर रहे माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने पर 967 खातों को भी हटा दिया। कुल मिलाकर, एक्स ने 230,892 खातों पर प्रतिबंध लगाया।

X ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि उसे भारत में यूजर्स से 17,580 शिकायतें मिलीं। खाता निलंबन की अपील करने वाली 76 शिकायतों पर कंपनी ने कार्रवाई की। कंपनी ने कहा, हमें इस रिपोर्टिंग अवधि के दौरान खातों के बारे में सामान्य प्रश्नों से संबंधित 31 अनुरोध प्राप्त हुए। भारत से सबसे अधिक शिकायतें प्रतिबंध से बचने (6,881) के बारे में थीं, इसके बाद घृणित आचरण (3,763), संवेदनशील वयस्क सामग्री 3205 और दुर्व्यवहार, उत्पीड़न 2815 के बारे में थीं। मार्च से अप्रैल के बीच, X ने देश में 1,84,241 खाते प्रतिबंधित किए। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X ने अपने प्लेटफॉर्म पर 1303 खाते आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए भी बंद किए।