Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Corporate

वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का निधन

वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का निधन

वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का निधन

वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का रविवार देर शाम अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. खबरों के मुताबिक, 49 वर्षीय देसाई पर उनके घर के बाहर मौजूद आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था. इस हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अक्टूबर की सुबह इस्कॉन अंबली रोड के पास सुबह की सैर के दौरान वह कुत्तों को भगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसने देसाई पर हमला कर दिया. कुत्ते के इस हमले से वह गिर पड़े जिसके बाद उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी. उनके घर के बाहर मौजूद गार्ड ने तुरंत ही परिवारवालों को इसकी खबर दी, जो उन्हें पास के ही एक अस्पताल लेकर गए. हालांकि एक दिन भर्ती रखने के बाद उन्हें सिर के ऑपरेशन के लिए जायडस अस्पताल भेजा गया. हालांकि वहां इलाज के दौरान ही ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गई.