Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Madhya Pradesh

जनकल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित “वार्तालाप” कार्यक्रम रीवा में

जनकल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित “वार्तालाप” कार्यक्रम रीवा में

जनकल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित "वार्तालाप" कार्यक्रम रीवा में

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल द्वारा कल 15 जुलाई को रीवा में “विकसित भारत@2047”, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) सहित केन्द्र सरकार की अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित “वार्तालाप” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं, जनकल्याणकारी पहलों तथा विकसित भारत-2047 के विजन से संबंधित जानकारी आमजन एवं मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जिला शहडोल के प्रभारी, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के विषय विशेषज्ञ विकसित भारत@2047 के विजन, केन्द्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत उपलब्ध स्वास्थ्य सुरक्षा एवं लाभों तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर प्रस्तुतीकरण देंगे।