Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Crime

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में दो युवक गिरफ्तार

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में दो युवक गिरफ्तार

सलमान खान के घर के बाहर हुई सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में दो युवक गिरफ्तारफायरिंग मामले में दो युवक गिरफ्तार

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते दिन दो युवकों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के तार अब बेतिया के पश्चिमी चंपारण से जुड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल, पुलिस ने जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया है, वो मूल रूप से बिहार में बेतिया के मसही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, एक्टर के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों युवकों की पहचान विक्की गुप्ता और योगेंद्र पाल के रूप में हुई है। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ जारी है।

बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को जान से मारने की भी धमकी कई बार दी गई है। अभिनेता के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान एक धमकी भरा लेटर भी मिला था, जिसमें सलमान खान को जान से मारने की बात कही गई थी।इसके बाद अभिनेता को पुलिस ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था, लेकिन उन्होंने किसी के साथ अपनी दुश्मनी और आपसी रंजिश होने से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन जिस तरह से बीते दिनों सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई, उसके बाद एक बार फिर से बिश्नोई गैंग का एंगल सामने आ रहा है। वहीं, आरोपियों के परिजन इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका सिर्फ इतना ही कहना है कि दोनों मुंबई कमाने गए थे, लेकिन अब इस मामले में कब और कैसे फंस गए, ये पता नहीं।आरोपी विक्की गुप्ता की मां और पिता अपने बेटे के निर्दोष होने की दुहाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि उनका बेटा इस तरह की हरकत कभी नहीं कर सकता। पुलिस मीडिया के सामने इस मामले पर विस्तृत बयान देने से बच रही है।