Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro Madhya Pradesh National

यूनियन कार्बाइड के अपशिष्ट का द्वितीय ट्रायल रन आज शाम से होगा प्रारंभ

The second trial run of Union Carbide’s waste will begin this evening

यूनियन कार्बाइड के अपशिष्ट का द्वितीय ट्रायल रन आज शाम से होगा प्रारंभ

उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट याचिका क्रमांक 2802/2004 (आलोक प्रताप सिंह विरुद्ध यूनियन ऑफ इंडिया एवं अन्य) में 18 फरवरी 2025 को पारित आदेशानुसार यूनियन कार्बाईड के अपशिष्ट का द्वितीय ट्रायल रन 04 मार्च 2025 से किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। प्रथम ट्रॉयल 03 मार्च 2025 को सायं 06:30 बजे तक किया गया, तत्पश्चात् इन्सीनरेटर की कूलिंग के लिये छोड़ा गया, जिसमें लगभग 18 से 20 घंटे का समय लगता है। इन्सीनरेटर की गैसों की क्लीनिंग, बैग फिल्टर की सफाई के कारण 04 मार्च 2025 को द्वितीय ट्रॉयल रन प्रारंभ नहीं किया जा सका है, जिसके 05 मार्च 2025 को सायं तक प्रारंभ होने की संभावना है।

        टीएसडीएफ परिसर एवं ग्राम-तारपुरा, चीराखान एवं बजरंगपुरा की परिवेशीय वायु गुणवत्ता निर्धारित मानक सीमा के भीतर पाई गई है।

  अपशिष्ठ के प्रथम ट्रॉयल रन की अवधि के दौरान  02 मार्च 2025 से  03 मार्च 2025 तक बोर्ड द्वारा किये गये परिवेशीय वायु गुणवत्ता मापन परिणाम  उपरोक्त टेबल अनुसार पाये गये हैं।