Maharashtra

टाटा समूह के दिग्गज रतन टाटा की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

Spread the love

जानकारी के अनुसार रतन टाटा को गंभीर हालत में रात 12:30 से 1:00 बजे के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया था और उन्हें तुरंत आईसीयू में ले जाया गया, जहां जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शारुख अस्पी गोलवाला की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। 28 दिसंबर 1937 को तत्कालीन बॉम्बे जो अब मुंबई के नाम से जाना जाता है। वहां रतन टाटा का जन्म हुआ। वह टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। वे 1990 से 2012 तक समूह के अध्यक्ष थे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम अध्यक्ष थे। रतन टाटा समूह के धर्मार्थ ट्रस्टों के प्रमुख बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *