महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार के सामने शर्त रख दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सांसद मोदी सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। उद्धव ने कहा कि अगर आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से ज्यादा करने के लिए कोई कानून पेश किया जाता है। तो मेरे सांसद इसका समर्थन करेंगे।शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने आगे कहा कि राज्य सरकार के पास आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा हटाने का अधिकार नहीं है। केंद्र सरकार ही संसद के जरिए आरक्षण को बढ़ा सकती है। वहीं, उन्होंने आरक्षण बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने के बिहार सरकार के फैसले पर उच्च न्यायालय की रोक का हवाला दिया। उद्धव ने कहा कि सत्तारूढ़ दलों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार को समर्थन के लिए रखी शर्त
उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार को समर्थन के लिए रखी शर्त