Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ओडिशा में आज करेंगे चुनाव प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ओडिशा में आज करेंगे चुनाव प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ओडिशा में आज करेंगे चुनाव प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:00 बजे लालगंज (आजमगढ़), दोपहर बाद 12:30 बजे जौनपुर, दो बजे भदोही और 3:45 बजे प्रतापगढ़ में जनसभाएं करेंगे। गुरुवार को देश भर में होने वाले प्रमुख राजनीतिक कार्यक्रम इस प्रकार हैं- भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा गुरुवार को ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे। वह सुबह करीब 10 बजे भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे। सुबह 11:10 बजे वह शहर के लिंगराज मंदिर जाएंगे। वहां से वह दोपहर 2:05 बजे एक रैली के लिए बरगढ़ जिले के पदमपुर जाएंगे और उसके बाद शाम 4:15 बजे सुंदरगढ़ में एक और रैली करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12:30 बजे बिहार के सीतामढी और दोपहर दो बजे बिस्फी (मधुबनी) में जनसभा करेंगे। गृह मंत्री का गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जाने का भी कार्यक्रम है, जहां वह नागरिक समाज के सदस्यों और स्थानीय भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। हालांकि, भाजपा ने कश्मीर घाटी की तीन सीटों से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को अपने बेटे राहुल गांधी के लिए रायबरेली में चुनाव प्रचार करेंगी। राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी गुरुवार शाम पांच बजे रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1:05 बजे मंझनपुर (कौशांबी), दोपहर 2:20 बजे बांदा और दोपहर 3:25 बजे फतेहपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार सुबह 10 बजे लखनऊ में ‘इंडिया’ ब्लॉक के लिए संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बाद में दिन में, समाजवादी पार्टी प्रमुख दोपहर 12:40 बजे अतर्रा (बांदा), दोपहर दो बजे फतेहपुर और दोपहर 3:10 बजे सिराथू (कौशाम्बी) में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।