Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
International

ट्रंप पर हमले का कोई मोटिव पता नहीं चला: बाइडन

ट्रंप पर हमले का कोई मोटिव पता नहीं चला: बाइडन

ट्रंप पर हमले का कोई मोटिव पता नहीं चला: बाइडन

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बातें कहीं। बाइडेन ने कहा कि अभी तक ट्रंप पर हमले का कोई मोटिव पता नहीं चला है। इसके साथ बाइडन ने देशवासियों से एक खास अपील भी की है।बाइडन ने आगे कहा कि मैं आज आपसे अपनी राजनीति में तापमान कम करने और यह याद रखने की आवश्यकता के बारे में बात करना चाहता हूं कि भले ही हम असहमत हों, हम दुश्मन नहीं हैं, हम पड़ोसी हैं, दोस्त हैं, सहकर्मी हैं, नागरिक हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम साथी अमेरिकी हैं। बाइडन ने इसी के साथ कहा कि शुक्र है कि ट्रंप को गोली छूकर निकली और वो ज्यादा घायल नहीं हैं। बाइडन ने आगे कहा कि शूटर का मकसद अभी तक पता नहीं चला है। हम उसकी राय या संबद्धता नहीं जानते। हमें नहीं पता कि उसे मदद या समर्थन मिला था या नहीं, लेकिन जांच चल रही है और सब सामने आ जाएगा।

ट्रंप पर हमले के 24 घंटे बाद ओवल ऑफिस से देश के नाम संबोधन में जो बाइडन ने कहा कि मैं नागरिकों से संकट की इस घड़ी में एकजुट होने का आग्रह करता हूं। बाइडन ने कहा कि देश में राजनीतिक बयानबाजी को ‘शांत’ करने का समय आ गया है। बाइडन ने इसी के साथ देशवासियों से राष्ट्रीय एकता का आह्वान करते हुए कहा, हमें अब एक साथ खड़े होना चाहिए। कल पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी हम सभी से एक कदम पीछे हटने, यह जायजा लेने का आह्वान करती है कि हम कहां हैं और यहां से आगे कैसे बढ़ें। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि एक ट्रंप को गोली मार दी गई और एक अमेरिकी नागरिक पर केवल अपने चुने हुए उम्मीदवार का समर्थन करने की स्वतंत्रता का प्रयोग करने के चलते गोली से हमला किया गया। बाइडन ने कहा कि हमें अमेरिका में इस रास्ते पर नहीं चलना चाहिए।