Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Madhya Pradesh

सांसद नवीन जैन का जैन समाज द्वारा किया जायेगा अभिनंदन, जैन मंदिर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का होगा शपथ समारोह

सांसद नवीन जैन का जैन समाज द्वारा किया जायेगा अभिनंदन, जैन मंदिर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का होगा शपथ समारोह

सांसद नवीन जैन का जैन समाज द्वारा किया जायेगा अभिनंदन

(मनोज जैन नायक)

मुरेना, राज्यसभा सांसद नवीन जैन के 04 मई को मुरेना आगमन पर जैन समाज मुरेना द्वारा उनका भव्य स्वागत सम्मान किया जायेगा ।
श्री यंग दिगम्बर जैन फाउंडेसन के महामंत्री रमाशंकर नायक द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के पश्चात नवीन जैन का प्रथमवार मुरेना आगमन हो रहा है । उनके प्रथम नगरागमन पर सकल जैन समाज द्वारा भव्य सम्मान किया जायेगा । इस दौरान सांसद नवीन जैन साधर्मी बंधुऔ से सम्बाद एवम चर्चा भी करेंगे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा जैन मंदिर कमेटी मुरेना के नव निर्वाचित प्रवंधकारिणी को सांसद नवीन जैन शपथ ग्रहण कराएंगे । कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति अम्बाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन एवम अध्यक्षता राजेंद्र भंडारी अध्यक्ष टिकटोली होगे ।
ज्ञान सागर सेवा सदन मुरेना में शाम 08 बजे आयोजित कार्यक्रम में समाज के गणमान्य श्रेष्ठी वर्ग के साथ साथ महिलाए एवम युवा साथी भी बहुतायत संख्या में उपस्थित रहेंगे ।
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर कमेटी मुरेना ने सभी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है ।