Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Rajasthan

राजस्थान में काली कमाई का बड़ा खुलासा , लगभग 45 करोड़ की अवैध ज्वेलरी मिली

राजस्थान में काली कमाई का बड़ा खुलासा , लगभग 45 करोड़ की अवैध ज्वेलरी मिली

राजस्थान में काली कमाई का बड़ा खुलासा , लगभग 45 करोड़ की अवैध ज्वेलरी मिली

आयकर विभाग के अधिकारियों को जेकेजे ज्वेलर्स के यहां चल रही कार्रवाई के दौरान सोने का बड़ा खजाना मिला है. ज्वेलर्स के घर पर शनिवार को पांचवें दिन भी छापामारी की कार्रवाई जारी है. इस कार्रवाई में राजस्थान में सबसे बड़ी काली कमाई का खुलासा हुआ है. इस कार्रवाई में आयकर विभाग के अधिकारियों को जेकेजे ज्वैलर्स के मालिकों के घर से अब तक 45 करोड़ की अवैध ज्वेलरी मिल चुकी है. आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार में छापों में काली कमाई का आंकड़ा चौंकाने वाला है. आईटी रेड में अब 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की ब्लैक मनी के दस्तावेज जब्त किए जा चुके हैं. ज्वेलर्स का बोगस बिलों से काली कमाई का आंकड़ा 450 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जेकेजे ज्वैलर्स के मालिकों के घर से अब तक 45 करोड़ की अवैध ज्वेलरी मिल चुकी है. ज्वेलरी को देखकर कार्रवाई में जुटे अधिकारी भी हैरान हैं. ज्वेलर्स ने काले कारोबार का हिसाब किताब रखने के लिए विदेशों में दो सर्वर ले रखे हैं. उनको ब्रेक करने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया है। ज्वेलर्स ग्रुप के शोरूम पर ब्लैक मनी से खरीदा गया 100 किलो सोना भी पकड़ा गया है. इस सोने की कीमत 70 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वहीं हवाला कारोबार की भी 25 करोड़ से ज्यादा की ब्लैक मनी पकड़ी गई है. ब्लैक मनी के कारोबार के दस्तावेजों की अभी जांच की जा रही है.