Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Bihar

कमल नयन श्रीवास्तव को मिला भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री सम्मान

कमल नयन श्रीवास्तव को मिला भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री सम्मान

कमल नयन श्रीवास्तव को मिला भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री सम्मान

प्रेम सिन्हा

पटना, लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच द्वारा आयोजित लाल बहादुर शास्त्री की 120 वीं जयंती समारोह में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिये
कमलनयन श्रीवास्तव को भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री सम्मान से सम्मानित किया गया है।
राजधानी पटना के विद्यापति भवन में लाल बहादुर विचार मंच के अध्यक्ष अजय वर्मा ने लाल बहादुर शास्त्री की 120 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये कमलनयन श्रीवास्तव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के रूप में भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री सम्मान से अंलकृत किया गया। उन्हें यह सम्मान पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायमूर्ति हेमंत कुमार श्रीवास्तव और पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायमूर्ति अमरेश कुमार लाल ने मोमेंटो और शॉल देकर किया।
उल्लेखनीय है कि कमलनयन श्रीवास्तव ने अपने सम्पूर्ण जीवन में सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने नवशक्ति निकेतन, चेतना, गरिमा भारती, श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधक समिति, चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान, शाद स्टडी सर्किल, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, राष्ट्रीय कायस्थ महासभा परिषद जैसे संगठनों से जुड़कर विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। उनका योगदान शाद साहब के मजार पर चारदपोशी आयोजन, विभिन्न साहित्यकारों को सम्मानित करना, और स्व. रामवतार खत्री की पुण्य तिथि पर भव्य समारोह आयोजन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।