Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Business

NBFC के क्षेत्र में रोजगार के बढ़ते अवसर

NBFC के क्षेत्र में रोजगार के बढ़ते अवसर

NBFC के क्षेत्र में रोजगार के बढ़ते अवसर

भारत की तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था में NBFC महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। NBFC न केवल वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभर रही हैं, बल्कि रोजगार के नए और विविध अवसर भी प्रस्तुत कर रही हैं। आज महानगरों के अलावा गाँव और कस्बों के युवा भी सही दिशा की तलाश में है जिससे वो अपनी प्रतिभा का सही प्रदर्शन कर सकें। इस क्षेत्र में रोजगार के असीमित अवसर हैं, जो न केवल आर्थिक विकास को गति दे रहे हैं, बल्कि युवाओं को अपने करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। एनबीएफसी का विस्तार और विकास इस बात का प्रमाण है कि यह क्षेत्र भविष्य में और भी अधिक संभावनाओं से भरा है, जहाँ एक ओर NBFC ग्रामीण व टियर 2, टियर 3 शहरों में छोटे और मझौले उद्योगों को व्यापर लोन उपलब्ध करवा कर स्वरोजगार को बढ़ावा देती है वहीँ दूसरी ओर स्थानीय युवाओं को रोजगार देती है जिससे शहरों की ओर पलायन करने वाले युवाओं को स्थानीय उद्यमों के अलावा NBFC के क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल रहें है।


NBFC के क्षेत्र में मेहनती, कार्य कुशल, लगनशील, व्यवहारकुशल और जुझारू युवक युवती उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता और पदोन्नति प्राप्त कर सकतें हैं। इसकी मुख्य विशेषता यह है की इसमें अपने लक्ष्य को प्राप्त कर कोई भी कार्यकर्ता कम समय में असीमित पद्दोनतियाँ प्राप्त कर सकता है। इस क्षेत्र में महिलायें व पुरुष दोनों के लिए रोजगार के सामान अवसर है।


NBFC मुख्यतः तेज़ प्रक्रिया न्यूनतम पेपरवर्क से पर्सनल और बिजनेस लोन उपलब्ध करवाती हैं जिससे स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलता है।
सीड्स फिनकैप प्राइवेट लिमिटेड के MD और CEO श्री सुभाष चंद्र आचार्य के अनुसार “सीड्स फिनकैप प्राइवेट लिमिटेड ने विभिन्न वर्ग, शिक्षा, जाति, क्षेत्र, और पेशे के युवाओं के जीवन को छुआ है जिन्होंने अपनी योग्यता, कौशल, कड़े परिश्रम और सीड्स की वित्तीय सेवाओं के साथ, सफलता प्राप्त की है। हमारी कोशिश है की हम स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर दें।” निकट भविष्य में कंपनी अपना विस्तार अन्य राज्यों में करेगी जिसके लिए करीब 1500 रिक्तियां घोषित हैं।


सीड्स फिनकैप प्राइवेट लिमिटेड’ ने अपना विस्तार करते हुए मध्य प्रदेश के ‘इंदौर’, ‘देवास’, ‘सीहोर’, ‘रतलाम’, ‘उज्जैन’ व ‘मंदसौर’ में अपनी नई शाखाओं की शुरुआत की है। मध्य प्रदेश में इन नई शाखाओं के खुलने से अब भारत के 8 राज्यों में सीड्स की नेटवर्क में 90 शाखाएं हो गई हैं। कंपनी जहाँ एक तरफ अप्रत्यक्ष रूप से युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान कराती है वहीँ अब तक 1000 से ज़्यादा युवक-युवती इससे जुड़कर अपने भविष्य को उज्जवल बना रहें है।