Madhya Pradesh

योजनाओं का फायदा आम जन सहजता से उठाएं सरकार की यही प्राथमिकता:श्री ज्ञानेश्वर पाटिल

Spread the love

बुरहानपुर -केंद्र सरकार ने कृषि ,स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में आमजन के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं । यह योजनाएं सहजता के साथ आमजन के लाभ के लिए उपलब्ध हों और उनकी पहुंच में हों यही लक्ष्य सरकार का है और हमें मीडिया के माध्यम से इसे आम जनता तक पहुंचाना है ।यह विचार बुरहानपुर में पत्र सूचना कार्यालय ,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित एकदिवसीय मीडिया वार्तालाप कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने व्यक्त किये। अपने उद्बोधन में श्री पाटिल ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से केंद्र सरकार ने असाधारण कदम उठाया है जो सिर्फ देश में ही नहीं पूरे विश्व में एक अनूठा प्रयास है ।

उन्होंने कहा कि भारत में 45 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं और इसमें 12 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने इसका लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि छोटी – छोटी -बड़ी बीमारी से लेकर बड़े से बड़े रोग आदि के लिए कमजोर वर्ग के व्यक्ति को चिंता करने की आवश्यकता नहीं होती है। यह केंद्र सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में इतना महत्वपूर्ण एक कार्यक्रम देश भर में सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उन्होंने वीबी जीरामजी योजना के बारे में बताते हुए कहा कि पुराने समय की योजना में अनेक सुधार करके अब इसको और अधिक प्रभावी और लाभदायक बनाया गया है जिससे कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में आम जन लाभ उठा रहे हैं ।उन्होंने मीडिया से आवाहन किया कि आप अपनी सजगता के साथ में इन योजनाओं के विषय में न सिर्फ आमजन को मीडिया के माध्यम से जानकारी दें बल्कि इससे संबंधित सुझाव भी आप सरकार को अवश्य बताएं ताकि इन योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके।

कार्यक्रम के आरंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में पत्र सूचना कार्यालय भोपाल के निदेशक मनीष गौतम ने कहा योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए मीडिया वार्तालाप के माध्यम से आम जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम प्रभावी भूमिका निभाते हैं ।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अभी तक 30 से अधिक जिलों में यह कार्यक्रम किये जा चुके हैं और आने वाले समय में मध्य प्रदेश के विभिन्न अंचलों और जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार का प्रयास किया जाएगा। अपने उद्बोधन में श्री गौतम ने पीआईबी की कार्य प्रणाली के बारे में भी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *