Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में हवाओं का रुख उत्तरी बना होने के कारण ठंड बरकरार

मध्यप्रदेश में हवाओं का रुख उत्तरी बना होने के कारण ठंड बरकरार

मध्यप्रदेश में हवाओं का रुख उत्तरी बना होने के कारण ठंड बरकरार

मध्यप्रदेश में उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के प्रभाव के चलते राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में ठंड बरकरार है। राज्य में सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी के न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके अलावा छतरपुर जिले के बिजावर में 6़ 3, अशोकनगर के आंवरी में 6़ 7, नौगांव 7.0, राजगढ 7.2, दतिया 7.3 और रीवा 7.5 भी पचमढ़ी से ठंडे रहे। प्रदेश में बीस शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26़ 9 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।

भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि ऐसी संभावना है कि शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ यह उत्तर भारत के आसपास पहुंच जाएगा। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के पश्चात फिर रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। प्रदेश में हवाओं का रुख यह उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से वातावरण में ठंड बरकरार है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज धूप खिले रहने के कारण दिन के पहर में ठंड से राहत रही। अगले चौबीस घंटों के दौरान आकाश की स्थिति यह आंशिक रुप से मेघमय रहने के साथ ही धुंध का असर देखा जा सकता है।