Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Chhattisgarh

कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही , उन्हें शहीद बता रही है: पीएम मोदी

कांग्रेस, हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, उन्हें शहीद बता रही है: पीएम मोदी

कांग्रेस, हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, उन्हें शहीद बता रही है: पीएम मोदी

सरगुजा में महारैली में शामिल होने के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, उन्हें शहीद बता रही है. इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता, आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं. ऐसी ही करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है. छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए. अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं. अब कांग्रेस का कहना है कि वो विरासत टैक्स लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी. पीएम ने कहा कि कांग्रेस, हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, उन्हें शहीद बता रही है. इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता, आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं. ऐसी ही करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है. कांग्रेस सिर्फ आपके आरक्षण को ही लूटना नहीं चाहती है, इनके और भी कारनामें हैं. कांग्रेस के इरादे नेक नहीं हैं. इनके इरादे… संविधान के अनुरूप नहीं हैं, सामाजिक न्याय के अनुरूप नहीं हैं. अगर आपके आरक्षण की कोई रक्षा कर सकता है, तो​ सिर्फ और सिर्फ भाजपा कर सकती है.