BHOPAL

24 घंटों में राजधानी भोपाल में लगभग 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

Spread the love

प्रदेश में पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में राजधानी भोपाल में लगभग 20 मिलीमीटर की वर्षा दर्ज की गई। आज भी दिनभर तेज वर्षा का दौर जारी रहा| राजधानी की कई निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन गई| वर्षा कि वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ वहीं सडको पर कई जगह आवागमन बाधित हुआ| भोपाल में स्कूलों में रैनी डे की वजह से दो दिवसीय अवकाश रहा| शहर का दिन का तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहा| इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के अधिकांश स्थानों सहित कई जिलों में अधिक वर्षा हुई| कई जिलों में वर्षाजनित हादसे हुए|

मौसम विभाग के सम्भावित पूर्वानुमान के अनुसार विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, भोपाल सहित प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीँ खंडवा, बड़वानी, धार और मंदसौर में कहीं- कहीं अति भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, भोपाल, छिंदवाड़ा, श्योपुरकलां तथा आस-पास के अन्य क्षेत्रों में भारी वर्षा, गरज-चमक और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर (निवाड़ी) और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *