कलेक्टर 2 पहिया वाहन से पहुंचे ऑफिस
इंदौर शहर में आज “नो कार डे” मनाया जा रहा है। जिसमें आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण आदि उत्साह पूर्वक शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर शिवम वर्मा आज अपने बंगले से दो पहिया ई-व्हीकल से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे भी नो कार डे पर एक दिन के लिए कार का उपयोग छोड़ें और पर्यावरण बचाने के लिए ग्रीन ट्रांसपोर्ट को अपनाएं।
