Indore Metro

संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 650वीं जयंती : इंदौर में निकाली गई भव्य कलश वंदन यात्रा

Spread the love


संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत इंदौर में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर स्थानीय गांधी हॉल में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संत रविदास जी महाराज का जीवन समाज में समानता, प्रेम, सद्भाव और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि मनुष्य की पहचान उसके कर्म और सद्भावना से होती है, न कि जाति या सामाजिक भेदभाव से। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और समानता की दिशा में प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य संत रविदास जी महाराज के समरसता, समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। संत रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना का विरोध करते हुए मानव मात्र की समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को संत गुरू रविदास के विचारों को ग्रहण कर उनके मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिये।

इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण मधु वर्मा, महेन्द्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, संत एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *