तीज पर्व की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने सजाए हाथों में मेहंदी के रंग
महू,तीज पर्व की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई महू द्वारा महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता करते हुए मेहंदी लगाई और तीज के पारंपरिक गीत गाए,
सभी महिलाएं हरि चुनरी एवं लहंगा पहनकर पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान गीत-संगीत के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम का आयोजन महिला अध्यक्ष अंजना बाहेती, सचिव सपना अग्रवाल, महिला युवती इकाई अध्यक्ष स्वाति विजयवर्गीय एवं सचिव प्रीति खंडेलवाल द्वारा सराहनीय ढंग से किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी उमा गोयल एवं जिला अध्यक्ष पूजा खंडेलवाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर किरण गोयल, ज्योति सिंह, सविता अग्रवाल, धर्मेश बाथम, सरिता बाथम, आशा शर्मा, रेखा सुले, कृष्ण गायत्री, टिहरी गरिमा, प्रतिभा चौरसिया, कुसुम मिश्रा एवं मुनमुन बाहेती सहित महिलाए बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं
आयोजन में परंपरा, महिला एकता और तीज पर्व के उल्लास का सुंदर संदेश देखने को मिला
कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट चाय-नाश्ते के बाद आयोजन संपन्न हुआ। अध्यक्ष अंजना बाहेती ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया
