Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Madhya Pradesh

जिला स्तरीय जैन प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम संपन्न

जिला स्तरीय जैन प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम संपन्न

जिला स्तरीय जैन प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम संपन्न

सागर, जैन मिलन शाखा मकरोनिया द्वारा जिला स्तरीय जैन प्रतिभा सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन आदर्श गार्डन मोती नगर सागर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महावीर प्रार्थना के साथ की गई महावीर प्रार्थना का गायन जैन मिलन महिला शाखा मकरोनिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कक्षा दसवीं एवं 12वीं के 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 180 छात्राओं एवं यूपीएससी नीट आईआईटी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित लगभग 10 अभ्यर्थियों का सम्मान किया गया एवं जैन मिलन शाखा मकरोनिया एवं जैन मिलन महिला शाखा मकरोनिया का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम समारोह गौरव अतिवीर कमलेंद्र जैन एडवोकेट द्वारा कराया गया।कार्यक्रम अध्यक्ष वीर दिनेश जैन कर्रापुर द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया एवं मंत्री अरविंद जैन गढ़ाकोटा द्वारा शाखा का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर जैन मिलन शाखा की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन आदेश जैन व संदीप जैन द्वारा बहुत ही विधिवत ढंग से किया गया अंत में कोषाध्यक्ष हेमचंद जैन द्वारा सभी उपस्थित सभी अतिथियों अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया। ध्वजारोहणकर्ता अरविंद जैन अब्बू सौरव रोडलाइंस चित्र अनावरणकर्ता अतिवीर प्रमोद भाईजी वीर अरविंद जैन गढ़ाकोटा मंत्री दीप प्रज्ज्वलनकर्ता विनोद जैन आवारा अरुण चंदेरिया क्षेत्रीय मंत्री जिनेश जैन बहरोल वीर मनीष जैन विद्यार्थी अशोक जैन पटवारी सुकुमाल नैनधरा संयोजक राजेश प्राचार्य आलोक बरायठा संपत जैन खुरई प्रो. आनंद जैन सुरेश बीज निगम रविंद्र जैन प्राचार्य प्रदीप गुन्नौर संतोष सेंट्रल बैंक संतोष गढ़ाकोटा राकेश छुल्ला संजय शक्कर निशिकांत सिंघई पीसी जैन अजीत बैंक आर के जैन चेतन जैन रितेश जैन प्रमोद जैन महेश जैन छुल्ला इंजी. दिलीप जैन मुकेश जैन उत्तम चंद जैन वीर बृजेश जैन आदि बड़ी संख्या में वीर वीरांगनाएं उपस्थित रहीं।