समय जोशी मालव रत्न अवार्ड से सम्मानित
गरिमामय समारोह में युवा पत्रकार समय जोशी को मालव रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। विश्व ब्राह्मण संघ के प्रमुख योगेंद्र महंत, रामचंद्र श्रीवास्तव एवं शीतल ठाकुर ने समय जोशी को दुपट्टा पहना कर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समय को यह अवार्ड पत्रकारिता के क्षेत्र में दिये गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। आयोजन इंदौर धारा ने अभिनव कला समाज में किया था। इस उपलब्धि पर अनेक मित्रो ने समय जोशी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
