Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Business Corporate

युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन

युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन

युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन

डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज़ ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने तथा देश भर की स्पोर्ट्स एकेडमियों के युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए एक कैंपेन ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ का लॉन्च किया है।

इस कैंपेन के तहत डाबर ग्लुकोज़ ने आज आर डी स्पोर्ट्स अकादमी, भोपाल. में एनर्जी एवं स्टैमिना मैनेजमेन्ट पर एक विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन किया। सत्र के दौरान एथलीट्स को बताया गया कि किस तरह से वे खेल के दौरान अपने परफोर्मेन्स को बेहतर बना सकते हैं और अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग कर सकते हैं। डाबर ने इस एकेडमी के टॉप एथलीट्स को सम्मानित भी किया।

हमें खुशी है कि युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए हम ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन लेकर आए हैं। यह कैंपेन उन्हें अपने खेल में एनर्जी के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए प्रेरित करेगा। डाबर एथलीट्स, खेल प्रशंसकों और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोगों के लिए एक परफेक्ट ब्रांड है। डाबर ग्लुकोज़ इंस्टेंट एनर्जी देता है, ऐसे में यह विशेष रूप से उन एथलीट्स के लिए उपयुक्त है जो नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटीज़ करते हैं। भोपाल स्थित संस्कार भारती विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग हेड – हेल्थ सप्लीमेंट्स, बिनीत कुमार ने यह बात कही।”

ब्यास आनंद, हेड – सीएसआर एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा ‘डाबर ग्लुकोज़ हमेशा से युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करता रहा है। युवा एथलीट्स के साथ यह साझेदारी इसी लक्ष्य की दिशा में एक और कदम है। अपने ताज़गी से भरे स्वाद और इंस्टेन्ट एनर्जी के साथ डाबर ग्लुकोज़ युवा एथलीट्स की एनर्जी बनाए रखने के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिसे अपनाकर वे अपना सर्वश्रेष्ठ परफोर्मेन्स दे सकते हैं।’

आर डी स्पोर्ट्स अकादमी, भोपाल के ऋषि रघुवंशी, एवम दीपक परमार ने कहा – ने एनर्जी सैशन के दौरान युवा एथलीट्स को बताया गया कि खेल में अच्छा परफोर्मेन्स देने के लिए पोषण और हाइड्रेशन बहुत ज़रूरी है। इस सत्र के दौरान उन्हें बताया गया कि वे किस तरह अपने स्टैमिना और धैर्य में सुधार ला सकते हैं, जो एथलीट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।