Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने में प्रदेश की महत्वपूर्ण उपलब्धि

जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने में प्रदेश की महत्वपूर्ण उपलब्धि

जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने में प्रदेश की महत्वपूर्ण उपलब्धि

33 वनमंडलों की 1164 प्रबंधन समितियों और अन्य दावेदारों को हुई ₹499 लाख की एबीएस राशि वितरित

मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता संरक्षण, संवर्धन और उससे जुड़े पारंपरिक ज्ञान और स्थानीय समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। जैव संसाधनों के वाणिज्यिक उपयोग से प्राप्त लाभों के न्यायसंगत और संतुलित एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (एबीएस) की दिशा में प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जैव विविधता अधिनियम, 2002 (संशोधित 2023) के प्रावधानों के अंतर्गत जैव संसाधनों का वाणिज्यिक उपयोग करने वाले व्यापारियों एवं विनिर्माताओं से प्राप्त एबीएस राशि में से मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड ने प्रदेश के बुरहानपुर एवं उमरिया वनमंडलों की 153 जैव विविधता प्रबंधन समितियों और अन्य पात्र लाभार्थियों को कुल ₹48.12 लाख की राशि वितरित की है। बोर्ड द्वारा अब तक प्रदेश के 33 वनमंडलों की 1,164 जैव विविधता प्रबंधन समितियों एवं लाभ के दावेदारों को कुल ₹499.50 लाख की एबीएस राशि वितरित की जा चुकी है।
यह पहल जैव विविधता संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भागीदारी को सुदृढ़ करने के साथ जैव संसाधनों के सतत उपयोग और उनसे प्राप्त लाभों के न्यायसंगत वितरण को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।