Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

34 मदिरा दुकानों को 18 समूहों में पुनर्गठित कर ई-टेण्डर द्वारा निष्पादन 22 मार्च को

34 liquor shops will be reorganized into 18 groups and execution through e-tender will be done on 22nd March

34 मदिरा दुकानों को 18 समूहों में पुनर्गठित कर ई-टेण्डर द्वारा निष्पादन 22 मार्च को

वर्ष 2025-26 हेतु इंदौर जिले में नवीनीकरण/लॉटरी तथा ई-टेण्‍डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्‍शन) के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के पश्‍चात निष्‍पादन से शेष रही 34 कम्पोजिट मदिरा दुकानों को 18 एकल समूहों में पुनर्गठित कर उनके निष्पादन हेतु NIC के mptenders पोर्टल https://mptenders.gov.in के माध्‍यम से ई-टेण्डर आमंत्रित किए गए है।

जारी निष्‍पादन कार्यक्रम अनुसार कोई भी इच्‍छुक व्यक्ति/फर्म/एल.एल.पी./कम्पनी/कन्सोर्टियम उक्‍त वेबसाइट के माध्यम से 20 मार्च 2025 की प्रात: 10 बजे से 22 मार्च 2025 की प्रात: 10 बजे तक अपना ई-टेंडर/ई-टेण्डर कम ऑक्‍शन सब्‍मीट कर सकता है। उक्‍त प्रक्रिया में भाग लेने हेतु बिडर को ई-आबकारी पोर्टल (https://eaabkari.mp.gov.in/) के कॉन्‍ट्रेक्‍टर रजिस्‍ट्रेशन मॉडयूल में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

इस संबंध में आवश्यक जानकारी NIC के पोर्टल (http://mptenders.gov.in) एवं मध्यप्रदेश आबकारी विभाग की बेवसाइट https://excise.mp.gov.in से भी डाउनलोड की जा सकती है तथा कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी जिला इंदौर से कार्यालयीन समय में (अवकाश के दिनों सहित) प्राप्त की जा सकती है ।