Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Maharashtra

अवैध तरीके से बड़ी संख्या में बैंक खाते खोलने के मामले में ईडी की छापेमारी

अवैध तरीके से बड़ी संख्या में बैंक खाते खोलने के मामले में ईडी की छापेमारी

अवैध तरीके से बड़ी संख्या में बैंक खाते खोलने के मामले में ईडी की छापेमारी

कथित वोट जिहाद मामले के तहत महाराष्ट्र और गुजरात में 24 स्थानों पर छापेमारी की है। यह मामला मुख्य रूप से फर्जी दस्तावेजों और नकली KYC के माध्यम से बड़े पैमाने पर बैंक खाते खोलने से जुड़ा हुआ है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक ये छापेमारी विशेष रूप से वित्तीय धोखाधड़ी और अवैध तरीके से बड़ी संख्या में बैंक खाते खोलने के मामले में की जा रही है।

ईडी की जांच में पाया गया है कि कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों और नकली KYC के जरिए कई बैंक खातों को खोला गया। यह आरोप लगाया जा रहा है कि इन खातों का उपयोग वोट जिहाद के उद्देश्य से किया गया जिससे चुनावों में धोखाधड़ी की कोशिश की जा रही थी। ऐसे मामलों में बैंकिंग प्रणाली का दुरुपयोग कर जन प्रतिनिधित्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था। ईडी के सूत्रों ने बताया कि छापेमारी महाराष्ट्र और गुजरात के कई प्रमुख स्थानों पर चल रही है। अहमदाबाद में 13 स्थानों पर, सूरत में 3 जगहों पर, मालेगाव में 2 जगहों पर, नासिक में एक स्थान पर और मुंबई में 5 स्थानों पर एक साथ छापे मारे जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान विभिन्न दस्तावेज और सबूत इकट्ठे किए गए हैं जो जांच की दिशा में अहम हो सकते हैं।