Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Assam

असम के लड़के ने मुनाफे का वादा करके निवेशकों से ठगे 2200 करोड़

असम के लड़के ने मुनाफे का वादा करके निवेशकों से ठगे 2200 करोड़

असम के लड़के ने मुनाफे का वादा करके निवेशकों से ठगे 2200 करोड़

डिब्रूगढ़ (असम) के युवक विशाल ने लगभग 2,200 करोड़ रुपये की ठगी कर निवेशकों से भारी धनराशि हड़प ली। विशाल अपनी जीवनशैली और उच्च-स्तरीय खर्चों के लिए सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहा था। उसने 60 दिनों में 30% मुनाफे का वादा करके असम और अरुणाचल प्रदेश के निवेशकों को अपने स्टॉक फर्म में निवेश करने के लिए कहा। विशाल ने अपनी ठगी से चार कंपनियों की स्थापना की, जिनमें फार्मास्युटिकल, प्रोडक्शन, और कंस्ट्रक्शन शामिल थे। उसने असमिया फिल्म उद्योग में भी निवेश किया और कई संपत्तियां खरीदीं। हालाँकि, उसका यह धोखाधड़ी का खेल तब उजागर हुआ जब गुवाहाटी में एक बड़े स्टॉक फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ। डीबी स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी के मालिक दीपंकर बर्मन के फरार होने के बाद शक की सुई विशाल फुकन की ओर भी घूमी। जैसे ही पुलिस ने जांच शुरू की, विशाल ने फेसबुक पर कहा कि उन्होंने जिन लोगों से पैसे लिए थे, उन्हें वापस कर दिया है और उनका पैसा सुरक्षित है। हालांकि, 2 सितंबर की रात को डिब्रूगढ़ पुलिस ने छापा मारकर विशाल और उनके मैनेजर बिप्लब को गिरफ्तार कर लिया।