26 बच्चों ने जैन तीर्थ मोहनखेड़ा और पालीताणा का भ्रमण किया, कई जानकारी हासिल की
प्रवीण जोशी
इंदौर* । कालानी नगर स्थित उन्मुक्त आनंद आश्रम के 26 गरीब एवं अनाथ बच्चों ने जैन तीर्थ मोहनखेडा और पालीताणा का भ्रमण कर कई प्रकार की जानकारी हासिल की। यह धार्मिक यात्रा संभव हुई समाजसेवी राजेश जैन मिर्चीवाला के कारण, क्योंकि संपूर्ण यात्रा में आर्थिक सहयोग उन्होंने भी दिया था । समाज सेविका सौम्या जैन तिलगोता ने बताया कि सभी बच्चों ने मध्य प्रदेश और गुजरात के जैन तीर्थो के केवल दर्शन ही नही किए वरन कई प्रकार की जानकारिया प्राप्त की।
धार्मिक यात्रा की शुरुआत मध्य प्रदेश के धार जिला में स्थित मोहन खेड़ा में राजेंद्र सुरेश्वर दादा गुरुदेव के दर्शन से की।साथ ही शांतिनाथ भगवान् के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद मणि लक्ष्मी के दर्शन करने के बाद पालीताणा में आदिनाथ भगवान के दर्शन किये। खास बात यह रही कि कुछ बच्चों ने पहाड़ की चढ़ाई की जहाँ, 3600 सीढ़िया थी।
सभी बच्चों को मध्य प्रदेश से ज्यादा गुजरात में देव दर्शन कर अधिक आनंद आया। वहाँ की नदियाँ और पहाड़ों की प्राकृतिक छटा ने सबको आक्रषित किया।