Indore Metro

मानव अधिकार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का उत्कृष्ट सेवा हेतु प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सम्मान एवं पदोन्नति

Spread the love

मानव अधिकार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्री बी.एस. शर्मा जी की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री आर.के. शुक्ला जी की अनुशंसा पर मानव अधिकार प्रकोष्ठ (HUMAN RIGHTS BUREAU) के वर्तमान पदाधिकारीयों के उत्कृष्ट सेवा भाव कार्यों को देखकर उनकी पदोन्नति प्रदेश स्तर के पदों पर की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि मानव हित के लिए कार्य करने के लिए हमारी संस्था द्वारा सन 1999 से वर्तमान तक निःस्वार्थ भाव से सतत कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में प्रदेश महासचिव के पद पर संदीप उपाध्याय , प्रदेश महामंत्री एस पी एस चौहान , प्रदेश सचिव विशाल गुजेवार , प्रदेश सहसचिव स्वामी कमलेशानन्द सेन, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील गौड़ को नियुक्त किया गया।। प्रदेश अध्यक्ष श्री शुक्ला ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर नवनियुक्त पदाधिकारियो से प्रदेश स्तर पर अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्णतः निःस्वार्थ भाव से करने एवं आम जनमानस के मानवाधिकारों की रक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्परता बरतने की अपेक्षा व्यक्त की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *