Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा ब्रेल लिपि में तैयार की गई मतदान करने की अपील

दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा ब्रेल लिपि में तैयार की गई मतदान करने की अपील

दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा ब्रेल लिपि में तैयार की गई मतदान करने की अपील

आगामी 17 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आज स्वीप गतिविधि के अंतर्गत दिव्यांगजनों ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और बताया कि 17 नवंबर को इंदौर जिले में वोटिंग का त्यौहार मनाया जाएगा।

        इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री अजय भादू, मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन, कमिश्नर श्री मालसिंह, कलेक्टर श्री इलैयाराजा टी उपस्थित थे। उन्होंने दिव्यांगजनों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दिव्यांगों ने तिपहिया वाहनों पर सवार होकर वाहन रैली निकाली। इस अवसर पर महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ के बच्चों द्वारा ब्रेल लिपि में तैयार की गई मतदान करने की अपील और शपथ का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में विकलांग कल्याण संघ के 30 मूक-बधीर  बच्चों द्वारा साईन लैंग्वेज में मतदान करने की अपील की गई। इन बच्चों ने हर हाल में मतदान करने का संदेश देने के लिए आकर्षक पेंटिंग्स भी तैयार की है। दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा ब्रेल लिपि में तैयार की गई मतदान करने की अपील एवं शपथ इंदौर जिले के सभी दृष्टिबाधितों तक पहुंचाई जाएगी।