Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

दूरदर्शन केन्द्र में हिन्दी पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

दूरदर्शन केन्द्र में हिन्दी पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

दूरदर्शन केन्द्र में हिन्दी पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

हिन्दी दिवस समारोह के तहत आज दूरदर्शन केन्द्र इन्दौर में होने वाले हिन्दी पखवाड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। दूरदर्शन इन्दौर के केन्द्र प्रभारी उपनिदेशक श्री विवेक कस्तुरे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिन्दी पखवाड़े के शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर महानिदेशक दूरदर्शन ने हिन्दी दिवस समारोह के अवसर पर जारी अपील का वाचन भी किया। उन्होंने केन्द्र द्वारा हिन्दी में किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र द्वारा 90 प्रतिशत से ज्यादा कार्य हिंदी में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूरदर्शन केन्द्र इंदौर में हिन्दी में प्रवीणता से कार्य करने वाले अधिकारीगण अन्य केंद्रों पर भी कार्यशाला लेने हेतु नामित किये जा रहे हैं। समारोह के अतिथी प्रोफेसर डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव थे। इस अवसर पर दूरदर्शन के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व निदेशक आकाशवाणी श्री शशिकांत व्यास ने किया। अतिथी परिचय एवं आभार प्रदर्शन राजभाषा अधिकारी श्री प्रवीण नागदिवे ने किया।