Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Crime

अवैध मदिरा के‍ विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही

अवैध मदिरा के‍ विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही

अवैध मदिरा के‍ विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी के मार्गदर्शन में इंदौर जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी सि‍लसिले में विगत तीन दिवसों में आबकारी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत 50 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 उक्त प्रकरणों में कुल 128 बल्क लीटर देशी मदिरा, 33.6 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 107 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 350 कि.ग्रा. महुआ लहान, 02 कि.ग्रा. भांग एवं एक मोटर साइकिल एवं एक ऑटो जप्त किया गया। उपरोक्त जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 22 हजार 875 रूपये एवं वाहन का अनुमानित मूल्य 1 लाख 85 हजार रूपये  है।

उपरोक्त अवधि में एक प्रकरण म.प्र.आ.अ. की धारा 34 (1) क (2) के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया, जिसमें आरोपी अभिषेक पिता हुकुमचंद के आधिपत्य से 54 देशी मदिरा मसाला एवं एक ऑटो जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया। बताया गया कि आबकारी विभाग इंदौर की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।