Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

देपालपुर में वर्षा का आकड़ा हुआ एक हजार के पार

देपालपुर में वर्षा का आकड़ा हुआ एक हजार के पार

देपालपुर में वर्षा का आकड़ा हुआ एक हजार के पार

जारी मानसून सत्र में अब तक इंदौर जिले में सर्वाधिक वर्षा देपालपुर क्षेत्र में दर्ज की गई है। देपालपुर में इस वर्ष वर्षा का आकड़ा एक हजार मिलीमीटर के पार हो गया है। गत वर्ष इस अवधि में देपालपुर क्षेत्र में 552.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इसे मिलाकर जिले में इस वर्ष अब तक 700 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है।

        जिले में गत वर्ष इस अवधि में 497.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 586.1 मिमी., महू में 599 मिमी., सांवेर में 781.6 मिमी., देपालपुर में 1006.1 मिमी., गौतमपुरा में 631.2 मिमी. और हातोद में 596.8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 640.4 मिमी., महू में 481 मिमी., सांवेर में 449.4 मिमी., देपालपुर में 552.4 मिमी., गौतमपुरा में 364.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।