इंदौर जिले के सांवेर में पिछले 24 घंटे में डेढ़ इंच से अधिक वर्षा
इंदौर जिले में मतदाताओं को मतदान एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। स्वीप अभियान के अंतर्गत इंदौर नगर निगम क्षेत्र में वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया गया है।
नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह ने मुख्यालय स्तर पर अपर आयुक्त इंदौर नगर निगम को नोडल अधिकारी बनाया है। इसी तरह निर्वाचन का कार्य देख रहे उपायुक्त नगर निगम एवं उपायुक्त राजस्व, जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम, अधीक्षण यंत्री जन कार्य, अधीक्षण यंत्री विद्युत नगर पालिका निगम इंदौर, कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय नगर निगम तथा उद्यान अधिकारी को सदस्य बनाया है। इसी तरह झोनल स्तर पर भी वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया गया है। इस फोरम में संबंधित जोनल अधिकारी जल प्रदाय के सहायक यंत्री, जन कार्य/ड्रेनेज के उपयंत्री, सहायक राजस्व अधिकारी आदि को सदस्य बनाया गया है। वोटर अवेयरनेस फोरम नगर निगम मुख्यालय स्तर एवं जोनल स्तर पर मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेंगी।