Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Crime

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल 4 सरकारी कर्मचारियों को किया बर्खास्त

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल 4 सरकारी कर्मचारियों को किया बर्खास्त

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल 4 सरकारी कर्मचारियों को किया बर्खास्त

जम्मू-कश्मीर में में आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच आतंकियों से संबंध रखने के चलते 4 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारत के संविधान की धारा 311 (2) (सी) का इस्तेमाल करते हुए 4 कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। इसमें एक प्रयोगशाला सहायक, एसएमएचएस अस्पताल में मेडिसिन के एक सहायक प्रोफेसर, एक पुलिस कांस्टेबल और एक शिक्षक शामिल है। बर्खास्त किए गए लोग राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल थे। ये कार्रवाई आतंकियों के मौजूदा तंत्र के किले को ढहाने के लिए यूटी प्रशासन द्वारा की गई है। बर्खास्त किए गए लोगों की पहचान श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में सहायक प्रोफेसर (मेडिसिन) निसार-उल-हसन, कांस्टेबल अब्दुल मजीद भट, उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला कर्मी अब्दुल सलाम राठेर और शिक्षा विभाग में शिक्षक फारुख अहमद मीर के रूप में हुई है। ये लोग कथित तौर पर पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों की मदद कर रहे थे, आतंकवादियों की विचारधारा का प्रचार कर रहे थे, धन जुटा रहे थे और अलगाववादी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे थे।