Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Delhi

अरविंद केजरीवाल तीसरे समन पर ईडी के समक्ष हाजिर होंगे या नहीं

अरविंद केजरीवाल तीसरे समन पर ईडी के समक्ष हाजिर होंगे या नहीं

अरविंद केजरीवाल तीसरे समन पर ईडी के समक्ष हाजिर होंगे या नहीं

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय बार-बार अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर रही है. अरविंद केजरीवाल को ईडी अब तक 3 समन भेज चुकी है. तीसरा समन शुक्रवार को जारी किया गया, जिसमें अरविंद केजरीवाल को 3 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया है. अरविंद केजरीवाल इससे पहले 2 समन को दरकिनार कर चुके हैं और अब तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. अब तीसरे समन को लेकर भी संशय के बादल छाए हुए हैं कि अरविंद केजरीवाल तीसरे समन पर ईडी के समक्ष हाजिर होंगे या नहीं. दरअसल, ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 3 जनवरी को पेश होने के लिए नया समन जारी किया है. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा गया यह तीसरा नोटिस है. इससे पहले उन्हें दो नवंबर और 21 दिसंबर को नोटिस जारी किया गया था, मगर उन्होंने एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था. फिलहाल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपश्यना के लिए गए हैं. 19 नवंबर से ही वब 10 दिनों तक विपश्यना पर रहेंगे और यही वजह है कि ईडी ने उस अवधि को ध्यान में रखते हुए 3 जनवरी की अगली तारीख चुनी है.