Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
National

थोक महंगाई दर सालाना आधार पर मार्च, 2024 में 0.53 फीसदी

थोक महंगाई दर सालाना आधार पर मार्च, 2024 में 0.53 फीसदी

थोक महंगाई दर सालाना आधार पर मार्च, 2024 में 0.53 फीसदी

देश में सब्जियों आलू ,प्याज और कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे के कारण मार्च में थोक महंगाई दर मामूली बढ़कर 0.53 फीसदी पर पहुंच गई है। इसी साल फरवरी में यह दर 0.20 फीसदी रही थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर सालाना आधार पर मार्च, 2024 में 0.53 फीसदी रही। इससे पिछले महीने फरवरी में यह 0.20 फीसदी रही थी। दरअसल, डब्ल्यूपीआई आधारित थोक महंगाई दर अप्रैल से अक्टूबर तक लगातार शून्य से नीचे बनी हुई थी। हालांकि, नवंबर, 2023 में यह 0.26 फीसदी रही थी, जबकि दिसंबर, 2022 में यह 5.02 फीसदी के स्तर पर थी। मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक आलू की महंगाई मार्च, 2023 में 25.59 फीसदी थी, जो मार्च, 2024 में 52.96 फीसदी रही है। इसी तरह प्याज की महंगाई 56.99 फीसदी रही है, जो मार्च, 2023 में शून्य से नीचे 36.83 फीसदी थी। आंकड़ों के अनुसार वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से मार्च में कच्चे पेट्रोलियम खंड में महंगाई 10.26 फीसदी बढ़ गई है। हालांकि, ईंधन और बिजली की महंगाई मार्च में शून्य से 0.77 फीसदी घटी है।