जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब बच्चे चिमनी में पढ़ाई करते थे : शिवराज सिंह चौहान
सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ आज कल मुझसे 18 साल का हिसाब मांगते फिर रहे हैं। चलो आज हिसाब दे ही देता हूं। अपने काम का हिसाब देते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि 2003 तक मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था। यहां पर प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपये थी। आज बढ़कर यह प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 40 हजार रुपये हो गई है। कांग्रेस की सरकार थी तब गड्ढे में सड़क थी। केवल 61 हजार किलो मीटर टूटी-फूटी सड़कें थीं। आज ग्रामीण इलाकों को भी मिला लिया जाए तो करीब 5 लाख 11 हजार किलो मीटर सड़कों का जाल बिछ चुका है। जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब बच्चे चिमनी में पढ़ाई करते थे। आज प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिल रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण करने पहुंचे थे,मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा