Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Delhi National

वाड्रा पहुंचे ईडी कार्यालय, जमीन सौदे को लेकर पूछताछ

Vadra reached ED office, questioned about land deal

वाड्रा पहुंचे ईडी कार्यालय, जमीन सौदे को लेकर पूछताछ

रॉबर्ट वाड्रा आज प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे। उन्हें गुरुग्राम के शिकोहपुर जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने उन्हें दूसरा समन जारी किया था, क्योंकि वह पहले समन पर 8 अप्रैल को पेश नहीं हुए थे। प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस जाते हुए वाड्रा ने कहा जब भी मैं लोगों की आवाज बुलंद करूंगा, ये लोग मुझे दबाएंगे। ये एजेंसियों को दुरुपयोग करेंगे। जितने भी सवाल पूछेंगे, मैं हर जवाब दूंगा। केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले में वाड्रा की फर्म, स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी, से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। ईडी ने इस भूमि सौदे को लेकर पिछले साल धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।