Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Business

तो क्या आपकी भी यूपीआई आईडी बंद होने वाली है…

तो क्या आपकी भी यूपीआई आईडी बंद होने वाली है…

तो क्या आपकी भी यूपीआई आईडी बंद होने वाली है...

यूपीआई पेमेंट के आने से रोजमर्रा के सामान खरीदने और बिल पेमेंट करने में काफी आसानी हो गई है। लेकिन अब भी ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने UPI ID तो बनाई है लेकिन कभी यूपीआई पेमेंट नहीं किया। अब 1 जनवरी से नए नियम लागू होने वाले हैं, नए नियमों के तहत जिन लोगों ने पिछले एक साल से कोई भी यूपीआई ट्रांजैक्शन नहीं किया, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ऐसी यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर देगा।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों के बाद अब सभी बैंक और Paytm, PhonePe, Google Pay जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स उन यूपीआई आईडी को इनएक्टिव कर देंगे जिनमें पिछले 1 साल से कोई भी लेनदेन नहीं हुआ है। आपकी यूपीआई आईडी इनएक्टिव या कह लीजिए ब्लॉक करने से पहले आपको रजिस्टर ईमेल आईडी या फिर आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए आपको सूचित किया जाएगा। मैसेज के जरिए बताया जा रहा है कि आखिर किस तारीख से आपकी यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इस मैसेज को भेजने के पीछे का मकसद उन लोगों को अपडेट करना है जिन्होंने यूपीआई आईडी तो क्रिएट कर ली लेकिन पिछले एक साल से कोई भी लेनदेन नहीं किया है। अगर आपको भी मैसेज या फिर ईमेल के जरिए ऐसा कोई मैसेज आया है कि आपकी यूपीआई आईडी बंद होने वाली है तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप लोगों को बस एक छोटा सा काम करना होगा, आप अगर बस यूपीआई पेमेंट भी कर लेंगे तो आपकी यूपीआई आईडी बंद नहीं होगी।