Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Maharashtra National

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी विधानसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित

Samajwadi Party MLA Abu Azmi suspended from Vidhan Sabha for the entire session

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी विधानसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को मुगल शासक औरंगजेब पर दिए गए एक विवादास्पद बयान के कारण महाराष्ट्र विधानसभा ने पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। यह निलंबन बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद किया गया। संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने अबू आजमी के निलंबन का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। यह कार्रवाई अबू आजमी द्वारा छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म ‘छावा’ को लेकर दिए गए एक बयान के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने औरंगजेब को एक अच्छा प्रशासक बताया था।

भाजपा के विधायक सुधीर मुंगंटीवार ने इस निलंबन पर और कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अबू आजमी को न केवल इस सत्र के लिए, बल्कि हमेशा के लिए विधायक पद से निलंबित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, हम छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा करते हैं और उनका अपमान करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।अबू आजमी ने हाल ही में ‘छावा’ फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के चित्रण की आलोचना करते हुए कहा था कि औरंगजेब एक न्यायप्रिय शासक था। उन्होंने यह भी दावा किया कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था और उसने कई मंदिरों का निर्माण कराया था।