मध्यप्रदेश के 33 जिलो में वर्षा की संभावना
प्रदेश का मौसम
पिछले 24 घंटो के दौरान, प्रदेश के जबलपुर, शहडोल संभागों, के जिलों में कुछ स्थानो पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में अन्य जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
वे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से 1.7 से 3.1 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहे; नर्मदापुरम, उज्जैन, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से 3.2 से 4.8 डिग्री सेलिसियस अधिक रहे एवं शेष सभी जिलों में तापमान सामान्य रहा।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस खजुराहो (छतरपुर) में दर्ज किया गया तथा सबसे कम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो के दौरान रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा सहित प्रदेश के 33 जिलों में वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की है|
