वाद-विवाद प्रतियोंगिता में अपने विचार रख, युवक-युवतियों ने किया अभिमन्यु अभियान के उद्देश्य को सार्थक
महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मेे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु का द्वितीय चरण चलाया जा रहा हैं। जिसके अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा उक्त अभियान के तहत लोगों के बीच जाकर, महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ ही, समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए आम नागरिको , विशेषकर पुरुषों में महिलाओ व बालिकाओ के प्रति सम्मान की दृष्टि व सकारात्मक व्यवहार विकसित हो इसके लिये भी प्रेरित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा आज दिनांक 05.08.23 को श्री सांईबाबा हाई स्कूल द्वारकापुरी इंदौर में पहुंचकर वहां उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी, और समाज में लड़कियों/महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल निर्मित हो इसके लिये लड़को/पुरूषों को महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखनें व उनकी सुरक्षा में वे पूर्ण सहभागी बनने के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र एवं छात्राओ ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित गीत गाकर, कुरूतियों एवं रूढ़ियों को तोड़ने वाला वो बनेगें अभिमन्यु ये संकल्प भी लिया गया।
इसी प्रकार एक अन्य कार्यक्रम में इंदौर पुलिस की टीम जनविकास सोसायटी पालदा इंदौर में पहुंची और वहां उपस्थित युवाओ से रूबरू होकर, उन्हें समाज में लड़कियों/महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल निर्मित हो इसके लिये लड़को/पुरूषों को महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखने व उनकी सुरक्षा में वे पूर्ण सहभागी बनने के लिये प्रेरित करने वाले अभिमन्यु अभियान की जानकारी दी।
इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके उत्थान में बाधक कुरूतियों एवं रूढ़ियों- दहेज प्रथा, नशा, अश्लीलता, अंसवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद आदि विषयों पर सोसायटी के युवाओं के बीच एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गयी। जिसमें उपस्थित युवक-युवतियों ने खुलकर अपने विचार रखें और महिलाओं के सर्वागीण विकास में बाधक इन सभी कारकों को तोड़ने वाले, अभिमन्यु बनेगें ये संकल्प भी लिया गया।
अभिमन्यु अभियान की जानकारी के साथ ही इंदौर पुलिस की टीम ने सभी को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाते हुए इससे हमेशा दूर रहने की समझाईश दी गयी और वर्तमान के साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिय साइबर पाठशाला भी लगाई।