महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम आयोजित
प्रवीण जोशी
महिलाएं अगर ठान ले तो वे कुछ भी कर सकती है। उन्हें आगे बढ़ने के अवसर लगातार मिलते रहना चाहिए। यह बात श्रीमती जूही पुष्यमित्र भार्गव ने कहीं।वे कलाश्री संस्था द्वारा एक निजी होटल मे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी। विशेष अतिथि आर जे विनी,महेंद्र सिंह सोंगरिया और दीप्ति शर्मा थी। सावन में महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में 100 महिलाओ ने भागीदारी की।
संस्था अध्यक्ष श्रीमती प्रीति अय्यर ने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाएं 16 श्रृंगार कर पहुँची। इस अवसर पर महिलाओ ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर माहौल को और आंनदमय कर दिया। ढेर सारे फन गेम भी खेले गए। बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अब पलाक्षी पत्रिका में महिलाओ को स्थान मिलेगा ।कार्यक्रम का संचालन डॉ. पल्लवी सेठ ने किया।