मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा
75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद प्रमुख सचिव श्री सिंह ने सलामी ली तथा बल का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव श्री सिंह ने निवास कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा स्टाफ उपस्थित थे। प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र सिंह ने विंध्य कोठी पर भी झंडा फहराया।