Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Delhi

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का किया स्वागत

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का किया स्वागत

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का किया स्वागत

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पारंपरिक स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का स्वागत किया। बाद में वह राजघाट गईं जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शेख हसीना द्विपक्षीय वार्ता के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली आई थीं। उन्होंने शुक्रवार शाम विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से आज शाम मुलाकात कर प्रसन्नता हुई। भारत की उनकी राजकीय यात्रा करीबी और पुराने रिश्तों को रेखांकित करती है। हमारे विशेष संबंधों को और बढ़ाने के बारे में उनके मार्गदर्शन की सराहना करता हूं।”

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री हसीना पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलने का कार्यक्रम है।