Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Business

ऑयल कंपनियों ने हवाई ईंधन की कीमत में की कटौती

ऑयल कंपनियों ने हवाई ईंधन की कीमत में की कटौती

ऑयल कंपनियों ने हवाई ईंधन की कीमत में की कटौती

बजट से पहले ऑयल कंपनियों ने हवाई ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में कटौती की है। दिल्ली में एक हजार लीटर ATF की कीमत में 1,221 रुपए की कमी आई है। ATF के दाम हर एक हजार लीटर के आधार पर तय किए जाते हैं। यानी इसकी कीमत प्रति लीटर की जगह प्रति किलो लीटर मापी जाती है। कीमत में कटौती के बाद डोमेस्टिक एयरलाइनों के लिए टरबाइन फ्यूल की कीमत दिल्ली में 1,00,772.17 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में ATF की कीमत अब 1,09,797.33 रुपए प्रति किलोलीटर, मुंबई में 94,2476 रुपए प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,04,840.19 रुपए प्रति किलोलीटर पर आ गई है। एटीएफ की कीमतों में कटौती के बाद देशभर में उम्मीद की जा रही है कि फ्लाइट की टिकट भी सस्ती हो सकती है।