Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Madhya Pradesh

27 मार्च को झाबुआ में 1000 से अधिक जोड़ों के होंगे सामूहिक विवाह

More than 1000 couples will have mass marriage in Jhabua on March 27

27 मार्च को झाबुआ में 1000 से अधिक जोड़ों के होंगे सामूहिक विवाह

म.प्र. शासन द्वारा जरूरतमंद निराश्रित/निर्धन परिवारों की कन्या/विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना संचालित की जा रही है।

     महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आमंत्रित किया गया हैं। जिसके लिए उनकी अनौपचारिक स्वीकृति प्राप्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि 27 मार्च 2025 को गोपालपुरा हवाईपट्टी पर 1000 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह किया जाना प्रस्तावित है जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं सम्मिलित होकर विवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देंगे। जल्द ही कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।