Delhi

मोदी सरकार 3.0: मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक

Spread the love

जानकारी के अनुसार मोदी सरकार 3.0 का मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक होगा। मानसून सत्र के पहले दिन यानी 22 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 का बजट पेश कर सकती हैं। हालांकि, अभी सरकार की तरफ से बजट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 जून को लगातार तीसरी बार कार्यभार संभाला है। आने वाले समय में निर्मला सीतारमण एक नया रिकॉर्ड भी बनाने जा रही हैं। वे देश की पहली ऐसी वित्त मंत्री बन जाएंगी, जो लगातार सातवां बजट और लगातार छठा पूर्ण बजट पेश करेंगी। अभी तक उन्होंने 5 पूर्ण बजट और 1 अंतरिम बजट पेश किया है। इससे पहले उन्होंने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था। वित्त मंत्री का कहना था कि 2025-2026 तक राजकोषीय घाटा 5.1% रहने का अनुमान है। 44.90 लाख करोड़ रुपए का खर्च है और 30 लाख करोड़ का रेवेन्यू आने का अनुमान है।

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट अगले महीने नवगठित 18वीं लोकसभा में पेश किया जाना है। बुधवार को नए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई को समाप्त होगा। 9 दिवसीय विशेष सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा और नए सांसद शपथ लेंगे। इस बीच, राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से 3 जुलाई, 2024 तक चलेगा। यह लोकसभा चुनावों के बाद पहला संसद सत्र है। 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *